हरदोई, अप्रैल 18 -- माधौगंज। घेंघंईंया मजरा बढनवां गांव निवासी त्रिवेणी का शव शनिवार सुबह रूदामऊ-पड़रा गांव के बीच चांदी के पेड़ से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। परिजनों ने बताया कि वह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा था। उसका शव बिल्हौर-कटरा मार्ग कार गैरिज के करीब 300 मीटर दूरी पर लटकता हुआ मिला है। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नही चल पाया है। यह भी पढ़ें- महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...