मजदूर नेता रामस्वरूप को दी गई श्रद्धांजलि
बोकारो, जून 19 -- कथारा, प्रतिनिधि। युनाईटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के बेरमो क्षेत्रीय कमेटी द्वारा जारंगडीह यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर प्रसिद्ध मजदूर नेता यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष रहे रामस्वरूप जी को याद किया गया। बीते 18 जून को अस्पताल में निधन में हो गया था। झारखंड एटक के कार्यकारी अध्यक्ष सह कोल फेडरेशन के अतिरिक्त महासचिव लखन लाल महतो ने इनके निधन को यूनियन के लिए भारी क्षति बताया। उनके जीवन के जुझारू संघर्ष के लिए प्रेरणात्मक एवं अनुकरणीय बताते हुए उन्हें अंतिम सलामी दिया। जोनल अध्यक्ष सीएस झा ने कहा कि वे राजमहल, ईसीएल के मजदूरों का लोकप्रिय नेता थे। वे कई बार गोड्डा जिला कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव भी रहे। श्रद्धांजलि देने वाले में नवीन कुमार विश्वकर्मा, जवाहरलाल यादव, भीम महतो, मथुरा सिंह यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.