रामगढ़, जनवरी 2 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले सह मजदूर नेता भैयालाल बेसरा का बुंडू गांव में शुक्रवार को पुण्य तिथि मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों, मज़दूरों के लिए उनके किए गए कार्यो के बारे में बताया। भाकपा माले नेता सोहराय किस्कू ने कहा कि कॉमरेड भैयालाल बेसरा मज़दूर आंदोलन के प्रतीक थे। वहीं रस्का हेंब्रम और मनाराम हेंब्रम ने भी विचार व्यक्त करते हुए सीसीएल मज़दूरों के हक अधिकारों के लिए उनके किए गए योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर बुधनी देवी, सुनील किस्कू, संझुल किस्कू, सीताराम ओरांव, महालाल बेसरा, संतोष हेंब्रम, श्रीराम किस्कू सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.