मजदूर नेता कृष्ण मुरारी पाण्डेय याद किये गए
बोकारो, मई 13 -- बेरमो, प्रतिनिधि। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में उनके पिता सह बेरमो कोयलांचल के प्रसिद्ध मजदूर नेता कृष्ण मुरारी पाण्डेय की 13 मई को 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व सांसद ने अपने पिता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों, विचारों और जीवन मूल्यों को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा कि मेरे पिता ने अपने जीवन में सदैव ईमानदारी, संघर्ष, मेहनत एवं मानव सेवा के मूल्यों को सर्वोपरि रखा और परिवार सहित समाज को भी सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया। आज जो भी संस्कार, सामाजिक सोच एवं जनसेवा की भावना मेरे भीतर है, वह पिताजी के आदर्शों और शिक्षाओं की ही देन है। माता-पिता केवल जन्म देने वाले नहीं होते, बल्कि वे जीवन के प्रथम गुरु होते हैं, जिनके संस्कार व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.