बक्सर, मार्च 11 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मजदूर नेता अर्जुन यादव की हत्या में शामिल अपराधी को पुलिस ने कर्मनाशा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह यूपी के गाजीपुर जिले के का रहने वाला है। बता दें कि 26 मई 2025 को चौसा पावर प्लांट के पास मजदूर नेता अर्जुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने नौ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि मेन शूटर निखिल यादव का सहयोगी दिनेश यादव फरार चल रहा था। दिनेश यूपी के गाजीपुर जिले के कासिमाबाद तहसील के इमामुद्दीनपुर निवासी रामाश्रय यादव का पुत्र है। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने बताया कि दिनेश यादव इस हत्याकांड के मेन शूटर निखिल यादव का सहयोगी है। बीते मंगलवार को सूचना मिली कि वह बक्सर की तरफ आ रहा है। इसी बीच कर्मनाशा पुल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दिनेश के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.