मजदूर नेता एसके राय की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
धनबाद, जून 17 -- लोदना क्षेत्र के नॉर्थ साउथ तीसरा परियोजना हाजिरी घर के समीप मंगलवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) के पूर्व महामंत्री व झरिया के पूर्व विधायक एसके राय की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। राकोमयू लोदना क्षेत्र कमेटी और परियोजना के मजदूरों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। यूनियन के क्षेत्रीय सचिव सुनील राय ने कहा कि एसके राय ने सदैव मजदूर हित के लिए संघर्ष किया। कोयला उद्योग में पेंशन स्कीम लागू कराने में उनका अहम योगदान था। इस कारण आज सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन मिल रही है। हालांकि उन्होंने पेंशन स्कीम का आज तक संशोधन नहीं होने पर गहरा अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि यदि राय साहब कुछ दिन और जीवित रहते, तो पेंशन जरूर रिवाइज होती और मजदूरों को सम्मानजनक राशि मिलती। मौके पर संतोष मोदक, शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, बीरेंद्र पासी, महिपाल सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.