धनबाद, जून 16 -- पूर्व सांसद एके राय की 92वीं जयंती सोमवार झरिया व कतरास इलाके में मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें राजनीति का संत बताया। विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में झामुमो, माकपा माले और विभिन्न श्रमिक संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- जयंती पर भाकपा माले नेताओं ने एके राय को किया यादझरिया में जयंती समारोह जोड़ापोखर : डिगवाडीह स्थित महानगर उपाध्यक्ष मदन राम के कार्यालय में महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान की अध्यक्षता व बंटी सिंह के संचालन में जयंती मनी। मौके पर टिंकू सरकार, मदन राम, पिंटू गुप्ता, इबरार अंसारी व शेख तेजस चंद्रवंशी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- वामपंथी नेता एके राय की जयंती मनाई गईसिंदरी में एकता दिवस सिंदरी: पीडीआईएल के मुख्य द्वार पर उनकी जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाई गई। माकपा माले पोलित ब्यूरो के सदस्य व प...