बोकारो, जून 28 -- राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वांग वन बी निवासी 76 वर्षीय अवधेश कुमार सिंह का शनिवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से मजदूरों, यूनियन पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार वे शनिवार को मजदूरों के कार्य से संबंधित मामले को लेकर सीसीएल के दरभंगा हाउस, रांची गए थे। इसी दौरान अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। साथियों द्वारा उन्हें तत्काल सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनकी हृदय गति रुक गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वे स्वांग कोलियरी में लंबे समय तक कार्यरत रहे। नौकरी के दौरान ही वे राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन से जुड़े और जीवनभर मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे।...