मजदूर नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
रुद्रपुर, मई 29 -- पंतनगर। ठेका मजदूर कल्याण समिति पंतनगर के सचिव अभिलाख सिंह ने पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, कमिश्नर गढ़वाल मंडल और जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर मजदूर नेता पंकज बवाड़ी व कार्यकर्ता जय प्रकाश पर दर्ज एफआईआर और गुंडा एक्ट नोटिस रद्द करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रमिकों के न्यूनतम वेतन, डबल ओवरटाइम और बोनस जैसे मुद्दों को उठाने पर मजदूर नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। समिति का कहना है कि श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के बजाय मजदूरों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। समिति ने मुकदमे और नोटिस वापस लेने के साथ ही श्रमिकों की मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.