रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- पंतनगर। संजय कॉलोनी में इंकलाबी मजदूर केंद्र, ठेका मजदूर कल्याण समिति और प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के बैनर तले मजदूरों ने हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गुड़गांव, मानेसर और नोएडा में मजदूर आंदोलन के दमन का आरोप लगाते हुए नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सरकारों का पुतला फूंका गया। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर लंबे समय से न्यूनतम वेतन वृद्धि, 8 घंटे कार्य दिवस और रोजगार सुरक्षा जैसी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय दमन किया जा रहा है। उन्होंने गिरफ्तार मजदूर नेताओं की बिना शर्त रिहाई और मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग की। यह भी पढ़ें- मजदूर आंदोलनों पर दमन के खिलाफ संगठनों की एकजुटता कार्यक्रम में मनोज, अभिलाख सिंह, राशिद, अर्जुन सिंह, पृथ्वीराज गौतम सम...