मजदूर दिवस मनाने को लेकर सीपीआई की बैठक
औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड में 1 मई को मजदूर दिवस मनाने को लेकर रविवार को भगत सिंह पुस्तकालय में सीपीआई अंचल परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल सचिव सुरेश प्रसाद यादव ने की। इसमें मजदूर दिवस को प्रभावी ढंग से मनाने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही 5 मार्च को साम्यवाद के जनक कार्ल मार्क्स की जयंती मनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में पूर्व जिला सचिव जगनारायण सिंह विकल, रामएकबाल सिंह, अरुण कुमार, सुधीर कुमार, विनय यादव, जयनंदन सिंह, रामजन्म यादव, सुदर्शन प्रसाद और धनश्याम यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर आंदोलन का लिया फैसला यह भी पढ़ें- लखीसराय: कामरेड सरयुग प्रसाद की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा यह भी पढ़ें- महात्मा बुद्ध के संदेश और मजदूरों के सम्मान से गू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.