जमशेदपुर, मई 2 -- जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर कदमा के शास्त्रीनगर स्थित डिपो में 45 सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि अमित शर्मा ने किया। इस दौरान सफाईकर्मियों को हॉट-पॉट लंच बॉक्स, अंगवस्त्र और मिठाई भेंट की गई।अमित शर्मा ने कहा कि सफाईकर्मी रोजाना कठिन मेहनत कर शहर की स्वच्छता बनाए रखते हैं। कई मजदूरों के पास अच्छा लंच बॉक्स नहीं होने से उन्हें ताजा भोजन नहीं मिल पाता, इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई। लंच बॉक्स पाकर सफाईकर्मियों ने खुशी जताई और इसे सम्मान की बात बताया। यह भी पढ़ें- बागबेड़ा में राहगीरों के लिए प्याऊ का शुभारंभ मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.