मजदूर दिवस पर होगी छटनी पर परिचर्चा : साधु शरण
बोकारो, अप्रैल 29 -- चास प्रतिनिधि। जनता मजदूर सभा यूनियन के महासचिव साधु शरण गोप ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर मजदूर दिवस पर परिचर्चा कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस पर प्लांट के अंदर मशीन शॉप कैंटीन में एक मई को चालीस प्रतिशत ठेका मजदूरों की छटनी पर परिचर्चा होगा। इसके अलवे परिचर्चा में एमआईबी समाप्त करके सभी बीमारियों से मृत कर्मचारी के आश्रित को अनुकंपा पर नौकरी मिले, ठेका मजदूरों के मनमानी छटनी, कट मनी रोकने के लिए टेंडर नोटिस में पुराने मजदूरों को नियोजित करने, हिट, गैस, प्रदूषण प्रभावित क्षेत्र के कार्यस्थल का वेतन मान अलग आदि विषयों पर चर्चा के साथ आगे की रणनीति तय होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.