लखीसराय, मई 3 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला सीपीएम कार्यालय में समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शहादत देने वाले मजदूरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- सरकार की नीतियों के कारण श्रमिकों के अधिकार हो रहे कमजोरकार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम का नेतृत्व सीपीएम जिला सचिव शंकर कुमार उर्फ शंकर राम ने किया। समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं ने मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश और समाज के निर्माण में मजदूरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। इसके बावजूद आज भी मजदूर वर्ग कई चुनौतियों और समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.