लखनऊ, मई 1 -- CM Yogi Order: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर यूपी सरकार ने श्रमिकों के लिए खजाना खोल दिया। सीएम योगी ने प्रदेश के 15 लाख से अधिक श्रमिक परिवारों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में श्रमिकों के ठहरने के लिए डोरमेट्री और सस्ती कैंटीन की व्यवस्था की जाएगी, जहां उन्हें किफायती भोजन, स्नानघर, मनोरंजन और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार ने श्रमिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया अब तक 12 लाख 26 हजार श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं, जबकि शेष 15 लाख 83 हजार निर्माण श्रमिकों को भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे करीब 80 लाख लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.