हरिद्वार, मई 1 -- बहादराबाद, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिडकुल क्षेत्र में भारतीय जनता मजदूर संघ ने श्रमिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों और संगठन पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। इस दौरान श्रमिकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष पॉपिन कुमार मौर्य ने कहा कि सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मजदूरों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, बैठने के लिए छाया (शेड) और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों से वार्ता की जाएगी। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया साथ ही, क्षेत्र में मजदूर यूनियनों के पंजीकरण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.