रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रेड यूनियन ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एक्टू) ने मजदूर वर्ग से अपने हक-अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए 1 मई, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया है। बुधवार को आयोजित बैठक में एक्टू कार्यकर्ताओं ने श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 1 मई को दोपहर 1 बजे सिडकुल चौक, रुद्रपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया। एक्टू के प्रदेश महामंत्री कॉमरेड केके बोरा ने आरोप लगाया कि कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार ने पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए लेबर कोड लागू किए, जिससे मजदूरों के अधिकार कमजोर हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन कोड्स के जरिए 8 घंटे के कार्यदिवस की व्यवस्था प्रभावित हुई है और 12 घंटे तक काम कराने की प्रवृत्ति बढ़ी है, जबकि अतिरिक्त समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.