मेरठ, मई 1 -- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर डीएम डॉ. वीके सिंह ने विकास भवन सभागार में श्रमिकों को उपहार वितरित किए। सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित योजनाओं के पात्र श्रमिकों को मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत 130 लाभार्थियों को 54 लाख 12 हजार 798 रुपये वितरित किए। वहीं, कन्या विवाह सहायता योजना अन्तर्गत 100 लाभार्थियों को 65 लाख और निर्माण कामगार मृत्यु दिव्यांगता सहायता योजना में 70 लाभार्थियों को 1 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये वितरित किए गए। मेरठ में ई-श्रम पोर्टल पर कुल 1278210 श्रमिक पंजीकृत हैं और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अन्तर्गत 12398 श्रमिकों को आच्छादित किया गया है। यह भी पढ़ें- श्रम वीर गौरव समारोह में पांच लाभार्थी सम्मानित कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने श्रमिकों को बोर्ड...