आगरा, मई 1 -- सिंधी शक्ति संगठन ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। संगठन के संस्थापक -अध्यक्ष सुशील नोतनानी ने श्रमिकों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि श्रम, सम्मान और समर्पण का उत्सव है। मजदूर अपने पसीने से राष्ट्र निर्माण करते हैं। वही सच्चे अर्थों में देश के भाग्य विधाता हैं। मजदूरों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। राम किशन, पवन कुमार, गुरविंदर, रामवीर चौहान, जहाजन, रोहित, अंसार खान, राम चरण, अयान खान आदि का सम्मान किया गया। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने श्रमिकों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का किया गया सम्मान यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 40 श्र...