काशीपुर, मई 1 -- काशीपुर। विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर रामनगर रोड स्थित एक कंपनी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जहां चिकित्सकों ने मजदूरों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शुक्रवार को रामनगर रोड स्थित काशी विश्वनाथ टेक्सटाइल मिल में एसपीएनजी तथा कुमायूं वैश्य महासभा के तत्वावधान में यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली और अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने एक ही स्थान पर विभिन्न रोगों की जांच और उपचार की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। यह भी पढ़ें- बजाज शुगर मिल में लगा आरोग्य मेला, 500 से अधिक कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण उन्होंने कहा कि व्यस्तता के कारण लोग...