कोडरमा, मई 2 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पिपराडीह गुड्स रेलवे स्टेशन पर श्रमिकों के सम्मान व सेवा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए शाखा द्वारा स्टेशन परिसर में मजदूरों व राहगीरों के लिए स्थायी वाटर कूलर अमृत धारा प्याऊ की स्थापना की गई, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 श्रमिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिप सदस्य नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी,भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद किशोर सोनी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष मोहित संघई, सचिव अतुल खेतान समेत मंच के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस: श्रमिकों के बिना कोई भी विकास कार्य अधूरा यह भी प...