मजदूर दिवस पर मानगो चौक में श्रमिकों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
जमशेदपुर, मई 3 -- जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मजदूर दिवस पर मानगो चौक में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं श्रम कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डालसा के पीएलवी नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजय तिवारी, जोबा रानी बास्के, मनोज महतो, प्रकाश मिश्रा एवं अंजन कुमार ने भाग लिया। उन्होंने मजदूरों को डालसा के कार्य एवं उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही श्रम विभाग में निबंधन कराने, श्रमिक कार्ड बनवाने तथा प्रधानमंत्री श्रमिक बीमा योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा श्रम कानूनों के प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला गया और मजदूरों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर जागरूकता कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.