मेरठ, अप्रैल 18 -- अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस का एक दिवसीय अधिवेशन मजदूर दिवस पर एक मई गार्डन सिटी हस्तिनापुर रोड मवाना में आयोजित किया जाएगा। शनिवार को नगर में आयोजित हुई बैठक में संगठन के शाखा अध्यक्ष ने ये बात बताई। बताया कि अधिवेशन में उपजिलाधिकारी मवाना के माध्यम से सफाई कर्मचारीयों से सम्बंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा जाएगा। साथ ही एक ज्ञापन पूर्व राज्य मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि तथा सरधना विधायक अतुल प्रधान के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भिजवाया जायेगा। ज्ञापन में 2006 से संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को समान का समान वेतन देने, सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती करने आदि मांगे शामिल होंगी। यह भी पढ़ें- कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 1 मई क...