बिजनौर, मई 1 -- धामपुर। किसान मजदूर यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मजदूरों ने मुख्य बाजार में अपने अधिकारों को लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। मजदूरों ने मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मजदूरों ने ज्ञापन सौंपकर न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू करने, चार नए श्रम कानूनों को रद्द करने और मजदूरों के अधिकार बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके अलावा डिजिटल स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर भी आपत्ति जताई। कहा कि इन मीटरों के कारण बिजली बिल में कई गुना वृद्धि हो रही है। पहले जहां 300-400 रुपये बिल आता था, अब वही 3-4 हजार रुपये तक पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- रामनगर में मई दिवस पर निकला जुलूस साथ ही ऑनलाइन भुगतान के बाद भी दोबारा भुगतान के मैसेज आने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यूनियन ने स्मार्ट मीटर वापस लेने, बक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.