हरिद्वार, मई 1 -- हरिद्वार, संवाददाता। मजदूर दिवस के अवसर पर जगजीतपुर स्थित मजदूर चौक पर जनअधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मजदूर अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की शुरुआत जोरदार नारेबाजी के साथ हुई। जिसका संचालन मोहम्मद जोक ने किया। इस अवसर पर ओमपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक मई का दिन मजदूरों के संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे मनोरंजन के अधिकार के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था, जिसके बाद उन्हें ये अधिकार मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में लागू किए जा रहे चार लेबर कोड के माध्यम से मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर हरिद्वार में शिकागो के मजदूरों को श्रद्धांजलि कार्यकर्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.