मजदूर दिवस पर पुलिस जवानों के बीच पीने के पानी बोतल का वितरण
हजारीबाग, मई 2 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच सड़क पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस जवानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी तनवीर सिंह ने सराहनीय पहल की। शनिवार को मजदूर दिवस के अवसर पर शहर के सीसीआर कार्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिले भर में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच पानी की बोतलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी अनूप कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर कुल 200 पानी की बोतलें जिले भर के सभी ट्रैफिक जवानों को दी गईं, ताकि वे अपने घरों से स्वच्छ पानी भरकर ड्यूटी स्थल तक ले जा सकें और तेज धूप व लू के बीच खुद को सुरक्षित रख सकें।इस यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच का से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.