चाईबासा, मई 3 -- गुवा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई को झारखंड मज़दूर संघर्ष संघ की मेघाहातुबुरु-किरीबुरू इकाई ने बाइक रैली निकाली। श्रमिकों ने अंबेडकर चौक से मोटरसाइकिल रैली निकालकर अपने अधिकारों, एकता और संघर्ष का संदेश दिया। मोटरसाइकिलों पर सवार होकर श्रमिकों ने पूरे शहर का भ्रमण किया और मजदूर एकता, हक और सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। रैली के उपरांत संघ के सदस्यों ने सेल किरीबुरू जनरल अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया। कार्यक्रम में संघ के महासचिव अफताब आलम के नेतृत्व में इंतखाब आलम, अमरनाथ यादव, सुनील पासवान, संजय तिग्गा, मुन्ना राउत, सोमा नाग, अशोक पान, मोब्बसर समेत बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर झारखंड मज़दूर संघर्ष संघ की बाइक रैली, अस्पताल में बांटे फल यह भी पढ़ें-...