बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कजारिया मोड के पास स्थित सियास भवन में किया जाएगा। इस शिविर में राना हॉस्पिटल, बुलंदशहर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।शिविर में फिजिशियन, डाइटीशियन, नेत्र विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट तथा नर्सिंग स्टाफ की टीम उपस्थित रहेगी, जो विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी। यह भी पढ़ें- श्रमिक परिवारों के लिए 30 से लगेंगे हेल्थ कैंप यह भी पढ़ें- श्रमिक दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...