मऊ, मई 1 -- मधुबन, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रम और सेवा भावना का संदेश देते हुए नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना रहा। सफाई नायक तुफैल अहमद व मिश्री प्रसाद के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने तहसील परिसर, नगर पंचायत कार्यालय, कस्बा क्षेत्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने सड़क किनारे जमा कूड़ा-कचरा हटाया, नालियों की सफाई की तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया। यह भी पढ़ें- शहर को स्वच्छ रखने वाले फ्रंटलाइन हीरोज का किया सम्मान इसके साथ ही लोगों से अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.