बक्सर, मई 2 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जन सुराज की जिला इकाई ने शहर के यमुना चौक पर मजदूरों के बीच अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र सहित अन्य नेताओं ने मजदूरों को माला एवं अंगवस्त्र दे सम्मानित किया। उनका मुंह मीठा कराया गया। पार्टी नेताओं ने मजदूरों के साथ पैदल मार्च निकाला। मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगे। सभी भगत सिंह पार्क पहुंचे, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र ने मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। साथ ही यमुना चौक का नाम मजदूर चौक रखने और वहां उनके लिए विश्रामालय बनाने की मांग की। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस: श्रमिकों के बिना कोई भी विकास कार्य अधूरा इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता धन जी पांडेय, आशा देवी, अजीत सम्राट, अनुराग हर्षवर्द्धन, विजय पाठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.