औरंगाबाद, मई 2 -- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गोह प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। दैनिक मजदूर संघ प्रखंड इकाई गोह की ओर से प्रखंड अध्यक्ष लाल मोहन कानू की अध्यक्षता में संघ कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने मजदूरों को सम्मान देने तथा दुर्घटना बीमा राशि को दो लाख से बढ़ाकर चार लाख रुपये करने की मांग की। इस मौके पर सरजू राम, रामसुंदर साव, शिवकुमार महतो, मनोज साहू, योगेंद्र मिस्त्री, विजय साव, नागेंद्र रजक और रंजीत उपाध्याय सहित कई मजदूर उपस्थित थे। इधर, सीपीआई अंचल परिषद की ओर से अंचल सचिव सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में रैली निकाली गई और शहीद जगतपति चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- जिला मुख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.