रांची, मई 2 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बेड़ो में शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर सहायक कर्मचारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सफाईकर्मी, ड्राइवर और गार्ड सहित सभी कर्मियों को सम्मानित करते हुए उपहार स्वरूप टिफिन दिए गए। कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों ने तालियों के साथ कर्मचारियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि इन कर्मचारियों के बिना विद्यालय का संचालन संभव नहीं है। हर मौसम में वे निस्वार्थ भाव से अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं और विद्यालय के 'छुपे हुए सितारे' हैं। मौके पर शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल में विश्व श्रमिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन यह भी पढ़ें- दयानंद पब्लिक स्कूल में सम्मान के साथ मनाया गया 'म...