मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। जिला श्रमिक समन्वय समिति की सहादतपुरा हाइडिल परिसर में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को बैठक हुई। बैठक में विभिन्न संगठनों के शीर्ष प्रतिनिधियों ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर डीसीएसके मोड़ के पास से मार्च निकालने तथा उत्तर प्रदेश विद्युत राज्य परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के आजमगढ़ मोड़ स्थित संघ भवन में बैठक करने का निर्णय लिया। जिला श्रमिक समन्वय समिति के विस्तार एवं पुनर्गठन पर चर्चा की। बैठक में आह्वान किया गया कि मई दिवस के दिन तक अधिकांश संगठन अपने चयनित प्रतिनिधियों के नाम समिति को सौंप देंगे तथा मई दिवस के कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रयास तेज करेंगे। यह भी पढ़ें- भोजपुर में 28 तक भाकपा माले का स्थापना दिवस बैठक की अध्यक्षता सूर्यदेव पांडे ने की तथा संचालन राम अवतार सिंह ने किया। बैठक में व...