रामपुर, मई 1 -- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में श्रम विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी का शुभकामना संदेश सुनाया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने श्रमिकों को विकास की असली रीढ़ बताया। इस खास मौके पर जहां आज 9 श्रमिकों को मातृत्व एवं शिशु हितलाभ योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की गई, वहीं ई-श्रम कार्ड के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र बांटे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र ने कहा कि श्रमिक समाज और अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ नींव हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए कि श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें स...