गिरडीह, मई 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने हक-अधिकार के लिए आवाज बुलंद की। औद्योगिक क्षेत्र चतरो मोड़ से गादी श्रीरामपुर तक करीब दो किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई। रैली के बाद आमसभा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद बेदी पर माल्यार्पण व झंडोत्तोलन से हुई। यह भी पढ़ें- शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि देकर संघर्ष का किया आह्वानकार्यक्रम में वक्ताओं की राय कार्यक्रम में बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार चार लेबर कोड लाकर मजदूरों का हक मार रही है। पहले 8 घंटे काम था, अब 12 घंटे कराया जा रहा है। न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही। गिरिडीह की फैक्ट्रियों में मजदूरों पर ज्यादती हो रही है। प्रदूषण से लोग बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिरिडीह...