मजदूर को मरणासन्न कर दबंग फरार, मुकदमा दर्ज
कानपुर, मई 7 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में मजदूर को जबरन काम कराने के लिए ले गया आरोपित उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गया। पीड़ित की पत्नी ने उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना के बाद नवाबगंज पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। कल्याणपुर के बारासिरोही निवासी अनीता के अनुसार उनके पति दद्दू मजदूरी करते हैं। तीन अप्रैल 2026 को एनआरआई सिटी के पास रहने वाला दबंग अज्जू अपने घर पर जबरन काम कराने के लिए पति को ले गया था। आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने पति के साथ मारपीट की और उन्हें पाइप और पत्थरों पर पटक दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपित उनके पति को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.