कौशाम्बी, मार्च 27 -- काम से इनकार करने पर दबंग ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर मजदूर को बेरहमी से पीटा। लाठी से प्रहार कर सीने की हड्डी तोड़ दी। सिर पर फरसा से वार कर दिया। गंभीर हालत में मजदूर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महेवाघाट के मवई गांव की फूलकली ने महेवाघाट पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति मनोज कुमार सोनकर मजदूरी करते हैं। गांव के ही लेदर महराज पंडित ने किसी काम के लिए कहा था। पति ने इनकार कर दिया तो खुन्नस पाल बैठे। नाराज पंडित व उसके साथी हेमराज, रामराज, बुद्दू, कुशल व कौशल ने मंगलवार की शाम को उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो कहा कि काम नहीं करेगा तो जान से मारा जाएगा। तभी भीतर से उसके पति आ गए। जैसे ही वह पहुंचे, सभी ने घेरकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.