मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। बोचहां थाना क्षेत्र के करणपुर उत्तरी के मनोज राय को एक साल से साइबर फ्रॉड झांसे में रखकर उसके खाते से पैसे निकालते रहे। लाखों की अवैध निकासी होने के बाद जब एक बैंक के शाखा प्रबंधक ने उससे इसकी जानकरी मांगी, तब मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पीड़ित ने शनिवार की शाम थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि वह बेंगलुरु में टाइल्स के मजदूर की ठेकेदारी करता है। जहां उसने अपना व्यवसाय करने को ऑनलाइन एक बैंक से संपर्क किया। इसके बाद बैंक के कर्मियों ने उसे झांसे में लेकर उससे बैंक एकाउंट, मोबाइल नंबर और एटीएम कार्ड ले लिए और जल्द ही लोन कराने का आश्वासन दिया। करीब एक साल बाद उसे पता चला कि सभी उसके खाते का गलत उपयोग कर रहे हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.