मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- पारू। थाना क्षेत्र के चकभरतपट्टी में   मंगलवार की रात   पुलिस ने छापेमारी कर मो. जलालुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।  थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि दाउदपुर निवासी राजकुमार नट की पत्नी अहिल्या देवी ने मो. जलालुद्दीन पर अपने पति को जबरन मजदूरी करने के बहाने ले जाने और गायब करने का आरोप लगाते हुए थाना में केस दर्ज कराया था। आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...