मजदूर को कुचलने व मिट्टी पलटने में हत्या का मुकदमा, चालक भेजा जेल
बुलंदशहर, जून 10 -- महुआखेड़ा थाना क्षेत्र में प्लॉट में सो रहे मजदूर को डंफर से कुचलने व ऊपर से मिट्टी पलटने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को डंफर चालक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मूलरूप से बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के तुलसी का नगला निवासी 55 वर्षीय वेदप्रकाश मजदूरी करते थे। यहां गंगानगर कॉलोनी सिंधौली में परिवार के साथ रहते थे। बौनेर हाईवे किनारे स्थित गांव बोरना नई बस्ती में प्रदीप तोमर के प्लॉट पर मकान का निर्माण चल रहा है। वहां वे दिन में बेलदारी करते थे और रात में चौकीदारी भी करते थे। मामले में वेदप्रकाश के बेटे पवन ने तहरीर दी। इसमें कहा कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चारपाई पर सो रहे थे। तभी मिट्टी से भरे डंफर (यूपी 17 एटी 1482) लेकर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.