अमरोहा, मार्च 28 -- हसनपुर,(अमरोहा) संवाददाता। मजदूर को अवैध तरीके से 35 घंटे तक थाने में बंद रखने और कथित पीड़िता व उसके सहयोगी द्वारा 1.35 लाख रुपये वसूलने के मामले में एसपी अमित कुमार आनंद ने रहरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। गुरुवार को पीड़ित की शिकायत के आधार पर सीओ से कराई गई जांच में आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की गई। आरोप लगाकर पैसे वसूलने वाली महिला और उसके सहयोगी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उधर, एसपी ने अखिलेश प्रधान को थानाध्यक्ष बनाया है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी रामदास ने गुरुवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि वह मजदूरी कर अपने परिवार की आजीविका चलाता है। गांव की एक महिला ने बीती 19 मार्च को गांव के पिंटू त्यागी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ थाने में तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.