मजदूर के मौत मामले में चालक पर केस
बस्ती, मई 6 -- बस्ती। नगर पुलिस ने फुटहिया चौराहे के पास हुए हादसे में मजदूर की मौत मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में कैलाश निवासी कोड़री थाना ललिया जिला बलरामपुर ने बताया कि उसके भाई जगदीश को रविवार रात फुटहिया चौराहे पर कार चालक ने ठोकर मार दिया था। इस हादसे में जगदीश की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.