रामपुर, जनवरी 3 -- गांव चतरपुर निवासी शकूर उत्तराखंड के रुद्रपुर में मजदूरी करता है। गुरुवार को उसकी पत्नी मायके में थी। घर में ताला पड़ा हुआ था। आरोप है कि गुरुवार रात में चोरों ने दरवाजे का कुंडा उखाड़ लिया। सुबह में परिजनों ने दरवाजा खुला और टूटा कुंडा देख शकूर को फोन पर खबर दी। जिसके बाद शकूर गांव पहुंचा। शकूर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शकूर के मुताबिक चोर उसके घर से चांदी का एक नेकलेस, पाजेब, कीमती बर्तन समेत करीब पचास हजार रुपए का सामान ले गए। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि चोरी के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। कोई सूचना मिलेगी तो कार्रवाई कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...