अलीगढ़, जनवरी 22 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के जलालपुर चौकी इलाके में नादा चौराहे के पास बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मजदूरी कर घर लौट रहे एक मजदूर के पैरों पर ट्रक चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नादा वाजिदपुर निवासी जुवेंद्र (45) पुत्र इंद्रपाल मजदूरी कर वापस घर जा रहे थे। नादा चौराहे के समीप सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के पहिए उनके दोनों पैरों पर चढ़ गए, जिससे दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार चल रहा है। जलालपुर चौकी इंचार्ज अंकित गुप्ता ने बताया घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहां ...