बरेली, मार्च 7 -- मजदूर के नाम पर फर्म बनाकर 18.37 करोड़ का कारोबार करके 1.37 करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में एसआईटी ने जांच पूरी कर ली है। इस मामले में एसआईटी के विवेचक इंस्पेक्टर संजय धीर ने मुख्य आरोपी इज्जतनगर में मठ लक्ष्मीपुर निवासी प्रशांत गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। एक अन्य आरोपी का नाम भी प्रकाश में आया है, उसकी तलाश की जा रही है। राज्य कर अधिकारी शुभम सिंह ने थाना इज्जतनगर में 15 सितंबर 2025 को सुभाषनगर में करगैना की वैष्णो धाम कॉलोनी स्थित विजय ट्रेडर्स के प्रोपराइटर उपेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि छह दिसंबर 2023 को गेहूं व चावल के कारोबार के लिए यह फर्म पंजीकृत कराई गई थी। बोगस आईटीसी क्लेम की जानकारी मिलने पर फर्म की जांच की गई तो सामने आया कि विभिन्न फर्मों के जरिये 18.37 करोड़ का कारोब...