सोनभद्र, अप्रैल 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक गरीब मजदूर के नाम पर फर्जी फर्म खोलकर करोड़ों रुपये का लेनदेन करने, जीएसटी व आयकर चोरी करने तथा धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिर्जापुर जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव निवासी शिवधनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। गांव में पर्याप्त काम न मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी दौरान करीब आठ वर्ष पहले सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के नौगवां निवासी अजय पटेल उसके घर पहुंचा और पुराने बैटरी कारोबार में काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद शिवधनी आरोपी के यहां करीब आठ हजार रुपये मासिक वेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.