शामली, मार्च 25 -- कैराना। मोमबत्ती से मजदूर के घर में आग लगने के कारण सामान जल गया। वहीं, एक मासूम भी झुलस गया। गांव मामौर निवासी जरीफ के घर मंगलवार देर रात रोशनी के लिए जलाई गई मोमबत्ती से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा बेड, अलमारी, कपड़े, बिस्तर, फ्रीज और चारपाई सहित अन्य सामान जल गया। इस दौरान जरीफ का आठ वर्षीय पुत्र दाऊद आग में झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.