मजदूर के घर चोरी के मामले में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, मई 18 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के ग्राम ओदरा मजरा ओदरा नेवलिया में कुछ दिनों पूर्व में हुई एक चोरी की घटना सामने आई है। हिमाचल प्रदेश में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले विनोद जब अपनी बेटी की शादी के लिए गांव लौटे तो उनके होश उड़ गए। घर पहुंचने पर देखा कि कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। अंदर रखा सामान बिखरा हुआ है। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर करीब 2 लाख 80 हजार रुपये नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में सोने के झाले, कुण्डल, नाक की बेहसर तथा चांदी की पायजेब, करधनी, तोड़ा और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। यह रकम और जेवरात उन्होंने बेटी की शादी के लिए भैंस बेचकर और मजदूरी से जुटाए थे। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए चोरी का मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासा करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.