सहारनपुर, फरवरी 24 -- थाना जनकपुरी क्षेत्र के बेरीबाग निवासी मजदूर के खाते से 85 हजार रुपये न निकालने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित हिमांशु मोघा दर्ज कराए मामले में बताया कि मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। 28 जनवरी को मोबाइल फोन पर कुछ ओटीपी मेसेज आए। इसके कुछ समय बाद ही उसके खाते से रुपये कटने शुरू हो गए। उसके खाते से दो ट्रांजेक्शन कर रकम निकाली गई। पहली बार 44,255 रुपये और दूसरी बार 40,961 रुपये रुपये निकाल लिए गए। दोनों ही रकम स्विगी स्टोर के नाम में ट्रांसफर हुई हैं। पीड़ित ने पहले अपने बैंक और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा चुका है, लेकिन अब तक रकम वापस नहीं मिली है। पीडि़त ने थाना जनकपुरी में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.