गुड़गांव, अप्रैल 1 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। एक मजदूर ने मोबाइल को अपडेट करने के लिए जैसे ही क्लिक किया तो उसका मोबाइल हैक हो गया। थोड़ी देर के बाद खाते से 83 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इससे घबराकर मजदूर बैंक पहुंचा। जहां उसे साइबर ठगी की जानकारी मिली। मजदूर ने इस सिलसिले में ऑनलाइन शिकायत दी। थाना साइबर अपराध, मानेसर में शिकायत दर्ज हुई है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के गांव बसेला निवासी राहुल कुमार पिछले कुछ समय से पटौदी के गांव पातली में रहता है। वह गांव में ही मजदूरी का काम करता है। मजदूरी करके उसने पंजाब नेशनल बैंक के खाते में रुपये इकट्ठे किए थे। दो मार्च को वह फेसबुक और इंस्टाग्राम को देख रहा था। इस दौरान मोबाइल अपडेट करने का एक मैसेज उसके पास आया। अपडेट पर क्लिक करने के बाद मोबाइल हैक हो गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.